गुड़गांव, अक्टूबर 9 -- गुरुग्राम। भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, गुरुग्राम में बुधवार को देशभक्ति और शौर्य का एक अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। वायुसेना के 93 वायु योद्धाओं ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुग्राम मिनी सचिवालय से रेजांगला स्मारक तक एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली के रेजांगला स्मारक पर पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर पूरा जनसमूह भारत माता की जय, शहीद अमर रहें और भारतीय वायुसेना जिंदाबाद जैसे बुलंद नारों से गूंज उठा। यह रैली अब हर वर्ष वायुसेना दिवस पर शहीदों को नमन करने की एक गौरवशाली परंपरा बन चुकी है। कविताओं और भाषणों से बढ़ी प्रेरणा कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ वायु योद्धाओं और गणमान्य व्यक्ति...