नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- भारत की स्वदेशी लड़ाकू विमान क्षमता को बड़ी मजबूती मिली है। अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को चौथा F404-IN20 फाइटर जेट इंजन सौंप दिया है। यह आपूर्ति 2021 में दिए गए ऑर्डर के तहत की गई है। यह इंजन भारतीय वायु सेना के लिए निर्मित होने वाले हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1ए में इस्तेमाल किया जाएगा। इन विमानों को निकट भविष्य में वायु सेना में शामिल किया जाएगा। एचएएल ने अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस से कुल 113 F404-IN20 इंजनों की खरीद लगभग 1 अरब अमेरिकी डॉलर (8,300 करोड़ से अधिक) की डील में की है। इस सौदे पर आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट इसी महीने साइन होने की उम्मीद है। एचएएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. डी.के. सुनील ने एएनआई से बातचीत में बताया कि, "113 इंजनों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.