संभल, दिसम्बर 16 -- कभी-कभी एक मासूम आवाज़ वह कर दिखाती है, जो वर्षों की शिकायतें भी नहीं कर पातीं। चन्दौसी के गुलडेहरा रोड पर रहने वाली दो बच्चियों की भावनात्मक अपील ने यही साबित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा और महज 24 घंटे के भीतर उनके मकान समेत पूरे मोहल्ले के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन हटा दी गई। इससे करीब 15 वर्षों से चली आ रही गंभीर समस्या का समाधान हो गया। गुलडेहरा रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास कई मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। यह लाइन वर्षों से बंद पड़ी थी, लेकिन इसके कारण मकान मालिक दूसरी मंजिल का निर्माण नहीं करा पा रहे थे। साथ ही बच्चों का छत पर खेलना भी जोखिम भरा हो गया था। इसी मोहल्ले में रहने वाले बाबूराम राणा की बेटियां विदुषी राणा और महिमा राणा ने समस...