नोएडा, जनवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंजीनियर युवराज मेहता को बचाने का प्रयास करने के लिए गड्ढे में कूदे चश्मदीद मुनेंद्र का रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो का मुनेंद्र ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि उसे फंसाने की साजिश रची जा रही है। उसने अपनी जान का भी खतरा बताया है। मुनेंद्र इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। नोएडा के सेक्टर-150 स्थित गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 16 जनवरी की रात इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। घटनास्थल पर पहुंचे एक डिलीवरी ब्वॉय मुनेंद्र ने पानी में कूदकर युवराज को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इस घटना के बाद चश्मदीद मुनेंद्र ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि सरकारी सिस्टम ने युवराज को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.