औरैया, फरवरी 13 -- अजीतमल, संवाददाता। ग्राम राजपुरा की एक निराश्रित महिला के आरोपों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पीड़िता राखी ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देकर अपने और बच्चों के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार उसके पति ने 18 जनवरी 2026 को खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से जमीन-जायदाद को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और बच्चों के पालन-पोषण के लिए पाली गई गाय भी बेच दी गई। घटना से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता की सुरक्षा पुलिस क...