उन्नाव, जून 25 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज स्थित टोल प्लाजा के पास वाहन पर सवार होकर युवक खतरनाक करतब दिखा रहे हैं। इसका एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि युवकों ने बिना नंबर प्लेट की बाइक से स्टंट किए हैं। बतातें चलें कि अजगैन थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार को एक बार फिर बिना नम्बर प्लेट की स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट करते दो युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक तेज रफ्तार में बाइक पर सवार होकर करतब दिखा रहे है और उसके आसपास बाइक गैंग के अन्य सदस्य तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ते रहे। इससे पहले भी टोल प्लाजा पर दो बाइक पर स्टंट करते चार युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.