फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के बढ़पुर क्षेत्र में बुधवार रात एक बारात में कार पर चढ़कर कुछ लोगों ने खूब नोट उड़ाए। बीच सड़क पर नोट लूटने वालों की होड़ लग गई। कईयों में धक्का-मुक्की भी हुई। सड़क के दोनों ओर काफी देर तक भीषण जाम लग गया। गुरुवार को नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आवास विकास के एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात बारात जा रही थी। बारात निकलते ही एक कार की छत पर चढ़े कुछ बाराती हुड़दंग करते हुए नोट उड़ाने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। बैंडबाजा और लाइट वाले नोट लूटने लगे। कईयों में गुत्थम-गुत्था भी हो गई। रास्ते से निकल रहे राहगीर भी नोट लूटने लगे। काफी देर तक हुड़दंग जैसी स्थिति रही। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.