शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे खतरनाक स्टंट एक बार फिर सामने आए हैं। शाहजहांपुर के जेल रोड पर बाइक पर पांच युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बाइक के नंबर के आधार पर चालान की कार्रवाई की है। वायरल वीडियो करीब 12 सेकंड का बताया जा रहा है। इसमें एक बाइक पर चार युवक सवार दिखाई देते हैं, जबकि पांचवां युवक बाइक की टंकी पर उल्टा बैठा नजर आता है। वीडियो की शुरुआत में बाइक पीछे से दिखाई देती है, जिसमें सबसे पीछे बैठे युवक के हाथ में एक चप्पल नजर आती है। जैसे ही वीडियो बनाने वाला युवक बाइक के पास पहुंचता है, साफ होता है कि चप्पल टंकी पर उल्टा बैठे युवक की है, जिसके पैर पीछे बैठे युवक तक पहुंच रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.