हापुड़, फरवरी 7 -- कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव हावल में बाइक सवार युवकों की हुड़दंग करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में पांच बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवक गांव की सड़कों पर निकल कर हुड़दंग कर गाली गलौज कर रहे हैं। इतना ही नहीं वहां पर रहने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार युवक देर रात गांव की सड़कों पर निकल रहे है। अंधेरा का फायदा उठाकर घरों के बाहर गाली गलौज कर अभद्रता कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है गांव अधिक मुस्लिम वाला है। अगर जल्द ही पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की तो उच्च अधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत की जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष ...