बागपत, नवम्बर 8 -- बदलते हुए मौसम के साथ वायरल फीवर के मामले में भी बढ़ते जा रहे हैं। शहर के मुख्य अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी हुई है। जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ टूट रही है। ओपीडी में चिकित्सकों के पास इतने मरीज है कि सांस लेने तक की फुर्सत नहीं है। अधिकतर मामलों में वायरल इंफेक्शन निकल कर आ रहा है। चिकित्सक मरीजों को जांच के साथ वायरल से बचाव के तरीके बता रहे हैं। जिला अस्पताल में वैसे तो हमेशा ही मरीजों की भीड़ रहती है, मगर इस समय मौसम बदलने पर मरीजों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। ओपीडी में करीब एक हजार मरीज रोज आ रहे हैं। आम दिनों में मरीजों की संख्या 600 से 800 के बीच रहती है। इन मरीजों में अधिकतर मामले वायरल फीवर के हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इतनी भीड़ है कि चिकित्सक चार से पांच केबिन में मरीजों को देख रहे हैं। अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.