मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बदलो सरकार-बचाओ बिहार अभियान को लेकर वाम दलों के संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार को शहर में रैली निकाली। यह रैली अमर शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से निकल कर मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार को घंटों जाम रखा। माकपा के केन्द्रीय नेता नन्द किशोर शुक्ला ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार में नौकरशाह बेलगाम हो चुकी है। मौके पर जगदीश प्रसाद गुप्ता, मो. गफ्फार, अजय कुमार सिंह, राम किशोर झा, शम्भू शरण ठाकुर, राम बच्चन यादव, पवन कुमार सिंह, चन्देश्वर प्रसाद चौधरी, दिनेश भगत, नमिता सिंह, अमिचन्द राय, बैद्यनाथ विद्यार्थी, मदन प्रसाद, हीरा राम, सुन्देश्वर सहनी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.