हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 4 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में जाएगा। रविवार को पटना में हुई महागठबंधन की तीसरी बैठक में निर्णय हुआ कि घटक दलों में जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय कायम करने के लिए राज्य से लेकर जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर तक समन्वय से संवाद कार्यक्रम चलाएगा। चुनावी दृष्टिकोण से कुछ और कार्यक्रम जल्द ही तय किए जाएंगे। वामदलों की ओर से आहूत 20 मई के बंद को महागठबंधन के सभी घटक दलों ने समर्थन करने का निर्णय लिया गया। आशियाना-दीघा रोड के एक रिसॉर्ट में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन की तीसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया। लगभग साढ़े तीन घंटे चली इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महागठबंधन में चेहरा को लेकर भ्रम में नहीं रहना चाहिए। अभी महागठबंधन में जो चेहरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.