नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- न्यूयॉर्क शहर के नए नवेले मेयर जोहरान ममदानी को लेकर उनके आलोचक काफी मुखर होकर सामने आ रहे हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेता और हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजलिना जोली के पिता जॉन वोइट ने ममदानी को एक 'कम्युनिस्ट मूर्ख' करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि न्यूयॉर्क नव निर्वाचित 35 वर्षीय मेयर इस खूबसूरत शहर को बर्बादी की ओर ले जाएंगे। इतना ही नहीं वोइट ने सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका के राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप से शहर को बचाने का अनुरोध किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में वोइट ममदानी को जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "ममदानी इस खूबसूरत और 'कभी न सोने वाले' शहर को तबाह कर देंगे और इसे अंधकार से भर देंगे।" वोइट ने आरोप लगाया कि नए मेयर समाजवाद की बात करते हैं, लेकिन उनके पास इसको ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.