दरभंगा, जनवरी 2 -- लहेरियासराय। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में शुक्रवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बेनीपुर एवं अलीनगर अंचल के अंतर्गत संचालित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने सभी सीओ व बीडीओ से लम्बित आवेदनों के संबंध में बारी-बारी से फीडबैक लिया। डीएम ने बेनीपुर व अलीनगर सीओ को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता को समयबद्ध सेवाएं प्राप्त हों। उन्होंने सीओ से रिवर्ट (वापस किए गए) आवेदनों के संबंध में समीक्षा की तथा रिवर्ट किए गए आवेदनों को सत्यापन कर लेने का निर्देश दिया। राजस्व कर्मचारी को रिवर्ट किए गए आवेदनों में रैयतों से मिलकर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि अनावश्यक रूप से रैयतों का आवेदन रि...