नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- इतिहास के पन्नों में जर्मनी के तानाशाह, एडोल्फ हिटलर का नाम एक क्रूर शासक के रूप में दर्ज है। अब हाल ही में यह नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है एक अफ्रीकी देश के नेता। दरअसल अफ्रीका महाद्वीप के नामिबिया में एक ऐसे नेता चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका नाम पूरी दुनिया को चौंका रहा है। यह नाम है- एडॉल्फ हिटलर उनोना। उनकी वजह से नामीबिया का लोकल इलेक्शन भी चर्चा में आ गया है। एडॉल्फ हिटलर उनोना उत्तरी ओशाना रीजन की ओम्पुंद्जा सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं और माना जा रहा है कि वह यह सीट दोबारा जीत कर वापसी करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एडॉल्फ हिटलर उनोना नामिबिया में साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपल्स ऑर्गेनाइजेशन (SWAPO) पार्टी के नेता हैं। उन्होंने 2004 में पहली बार इस सीट को जीता था और तब से वह लगातार इसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.