सराईकेला, फरवरी 16 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड के गांव बाना में शिवरात्रि के अवसर पर वानेश्वर बाबा मंदिर बाना में हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने कतर बद्ध होकर जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए सुख शांति, रोगमुक्त व समृद्धि की कामना की।शिवरात्रि के अवसर पर अष्टम् प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का आयोजन किया गया। आज धूलोट एवं महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। संकीर्तन समापन पर सैकड़ो महिला पुरुषों ने पूरे गांव में हरी नाम संकीर्तन कर गांव का भ्रमण किया इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। वही पूजा सह संकीर्तन को सफल आयोजन में समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों का सहरनीय में योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...