सहारनपुर, जनवरी 12 -- लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोतर महाविधालय में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्टीय युवा दिवस के अवसर पर गंगोह, सहारनपुर और भारतीय शिक्षणमंडल युवा गतिविधि मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रन फॉर स्वदेशी, वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता हुई। वाद विवाद प्रतियोगिता में चौ. सानिया, नेहा व तरन्नुम मालिया और भाषण प्रतियोगिता में कीर्ति चौधरी, तन्नु, सिम्बुल व अंशिका शर्मा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर मिलेगा। प्राचार्य डॉ.ऋषिपाल सिंह, अवधेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. अर्चना, डॉ. रचना आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...