जमशेदपुर, फरवरी 24 -- जमशेदपुर । करीम सिटी कॉलेज के छात्र आयुष्मान शर्मा ने ओडिशा के भुवनेश्वर में राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता युग्मा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। आस्था स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा 21 और 22 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के करीब 45 महाविद्यालयों से आए 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयुष्मान को विजेता ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र के साथ 25,000 नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कहा कि यह न केवल छात्र के लिए बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। प्रतियोगिता में कॉलेज के छह सदस्यीय दल ने शिरकत की, जिसका नेतृत्व सैयद साजिद परवेज़ ने किया। टीम के अन्य सदस्यों में एम.डी. हसन रज़ा, अब्दुल कादिर, तायबा समीम, हरनीत बाव़ा और रोहित कुमार शामिल थे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.