पीलीभीत, सितम्बर 14 -- पूरनपुर, संवाददाता। गन्ना कृषक महाविद्यालय में हिंदी विभाग की तरफ से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में वाद विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में 10 बच्चों ने प्रतिभाग किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में छह बच्चों ने प्रतिभाग़ किया। इसमें वाद विवाद में अर्चना और निबंध में सिद्धार्थ ने पहला स्थान पाया। वाद विवाद प्रतियोगिता का शीर्षक क्या शिक्षित व्यक्ति ही सदा जीवन में सफल होता है पर था। पक्ष विपक्ष पर विचार प्रस्तुत किये। जिसमें प्रथम स्थान पर अर्चना शर्मा, द्वितीय स्थान पर प्रिंस कुमार और तृतीय स्थान पर अमन कुमार रहे। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धार्थ सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशबू देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता...