धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर बालिका विभाग में सोमवार को अंतर सदन विद्यालयी अंग्रेजी वाद- विवाद प्रतियोगिता हुई। स्मार्टफोन आपको स्मार्ट बनाते हैं विषय के पक्ष और विपक्ष में छात्राओं ने अपने-अपने विचार सभी के सामने रखा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान सिंधु सदन की दीशिता, नंदिनी राठौर, हिमांशी आडवाणी को मिला। दूसरे स्थान पर गोदावरी सदन की सोनल बनर्जी, देवोश्री मुखर्जी तथा अस्मिता गोराईं रहीं। प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों की बुद्धि कुशाग्र होती है। उप प्राचार्य लीला सिंह ने विजेता बच्चियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक संजय पात्रा, विनय नारायण राय, मौसमी घोष थे। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.