मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 34 (नामांतरण) में दायर वादों के निस्तारण में जनपद की स्थिति पूरे प्रदेश में बेहद खराब है। जनपद अंतिम पांच में शामिल है, जिसके दृष्टिगत शासन ने समस्त पीठासीन अधिकारियों के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाया है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए समस्त पीठासीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही खराब प्रदर्शन वाले तीन पीठासीन अधिकारियों के विरुद्ध शासन एवं राजस्व बोर्ड को रिपोर्ट भेजने की बात कही। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित पीठासीन अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी के साथ कहा है कि अगर यथाशीघ्र पीठासीन अधिकारी अपनी कार्य शैली में सुधार नहीं लाते हैं तो सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले तीन पीठासीन अधिकारियों के विरुद्ध आख्या राजस्व बोर्ड एवं शासन को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.