सहारनपुर, फरवरी 6 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र में वादी पर रिवाल्वर तानकर जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आडीसी रोड स्थित जेजेपुरम कॉलोनी निवासी रवि कुमार पुत्र केहर सिंह ने की तहरीर के अनुसार 13 जनवरी की दोपहर वह रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से घर लौट रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके सीने पर रिवाल्वर तानकर गंदी गालियां दीं, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और विक्रम के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित जान बचाकर पार्क में भाग गया। 1076 पर कॉल करने पर पुलिस के पर पहुंची और उन्हें सुरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.