देहरादून, मई 31 -- देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को तीन करोड़ 23 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि जारी की। यह धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह तीन हजार की सहायता राशि देती है। योजना के तहत मार्च 2025 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था। मंत्री आर्या ने बताया कि अप्रैल में 5415 लाभार्थियों को कुल एक करोड़ 62 लाख 45 हजार रुपए शनिवार को जारी किए गए हैं। जबकि मई महीने के लिए कुल 5358 लाभार्थियों के 1 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। योजना के तहत लाभार्थी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.