वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। मंडुवाडीह निवासी प्रदीप सिंह और हाथरस के असिस्टेंट प्रोफेसर विश्वदीपक उपाध्याय के खिलाफ वाट्सऐप ग्रुप पर गाली-गलौज और धमकाने के आरोप में मंडुवाडीह थाने में केस दर्ज किया गया। तहरीर ईस्ट कॉलोनी (बरेका) निवासी अविनाश कुमार पांडेय ने दी। बताया कि प्रदीप सिंह सुल्तानपुर के लम्भुवा के कॉलेज में व्याख्याता पद पर तैनात है। विश्वदीपक उपाध्याय हाथरस में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्राचार्य है। अविनाश कुमार पांडेय ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हिंदी साहित्य मणिमला समूह नामक वाट्सऐप ग्रुप में सौ से अधिक हिंदी साहित्य के विद्यार्थी, विद्वान और शिक्षक आदि जुड़े हैं। किसी बात पर ग्रुप में चर्चा परिचर्चा चल रही थी। आरोप है कि वैचारिक मतभेद से नाराज विश्व दीपक उपाध्याय कुछ लोगों को ग्रुप से बाहर निकालने लगे। अविना...