संवाददाता, जनवरी 13 -- यूपी के अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल स्थित दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सात महिलाओं समेत आठ पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें तीन होटल मालिक भी शामिल हैं। पकड़ी गई महिलाएं यूपी, दिल्ली और झारखंड की हैं। मौके से लैपटॉप, सीडी सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार सेक्स रैकेट चलाने वालों के द्वारा एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया था। इस ग्रुप के जरिए ही लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। ग्राहक अपनी पसंद की लड़की बुक करके होटल पहुंचते थे। पकड़े गए लोगों में तीन कथित पत्रकार भी हैं जिनके पास से प्रेस आईडी कार्ड मिले हैं। अलीगढ़ के पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सारसौल स्थित दो होटल...