गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- जल संरक्षण के क्षेत्र में गोरखपुर नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 'जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) 1.0 अभियान' के तहत गोरखपुर नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और प्रदेश स्तर पर पहला स्थान मिला है। इस अभियान में गाजियाबाद नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां और प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। गोरखपुर नगर निगम ने इस अभियान के तहत 14,331 से अधिक जल संरचनाएं पूरी की हैं। यह सम्मान 18 नवंबर को विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। गोरखपुर को इस उपलब्धि के लिए 2 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा, जिसे लेने के लिए महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल जाएंगे। इस बड़ी सफलता के बाद, गोरखपुर नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में वॉटर प्लस सिटी...