फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर। दिनों दिन बढ़ रही गर्मी से पानी की मांग बढ़ी है। बीते सालों में शहर के चार स्थानों पर नगर पालिका द्वारा लाखों की कीमत से स्थापित कराए गए वाटर एटीएम सालों से खराब पड़े हैं उन्हें सुधरवाने की जगह मटकों में पानी रख कर लोगों को पिलाने की तैयारी है। इसके लिये करीब दस लाख का टेंडर करने की पालिका ने तैयारी कर ली है। शहर में जिला अस्पताल, राधानगर, कलेक्ट्रेट और तांबेश्वर चौराहा में वाटर एटीएम लगे हुए हैं। इनमें पहले एक रुपये प्रति लीटर शीतल जल मुहैया होता था। इससे प्राप्त होने वाली रकम वाटर एटीएम के रख रखाव में प्रयोग होती थी। लेकिन बाद में नपा ने यह शुल्क भी हटा दिया था और पानी मुफ्त मिलने लगा था। कुछ महीने में ये ही ये वाटर एटीएम खराब होने शुरु हो गए। दो चार बार तो इन्हें सुधरवाया गया लेकिन फिर इनकी सुध नहीं ली गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.