रांची, दिसम्बर 29 -- तमाड़, प्रतिनिधि। डोड़ेया उपेन साहु सभागार में सोमवार को तमाड़ विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा रांची जिला ग्रामीण विनय कुमार महतो ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुण्डा ने किया। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 से 31 दिसंबर तक अटल स्मृति सप्ताह के रूप में मनाई जा रही है। इसी कड़ी में तमाड़ विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं का यह विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुण्डा, मुख्य वक्ता जटाशंकर पाण्डेय, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.