गिरडीह, दिसम्बर 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। भाजपा जमुआ मंडल की ओर से सोमवार को जमुआ प्रखंड अंतगर्त खरगडीहा मिर्जागंज गोशाला प्रांगण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। सम्मेलन में अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के पूर्व भाजपा सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, विधायक मंजु कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, यदुनंदन पाठक, सुरंजन सिंह, महेंद्र वर्मा, राजेंद्र राय, साहेब महतो, कामेश्वर पासवान, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ऊषा कुमारी, मीरा तिवा...