रांची, मई 12 -- रांची, संवाददाता। वाईबीएन पब्लिक स्कूल के एकलव्य प्री-प्राइमरी विंग में मदर्स डे मनाया गया। प्राचार्या डॉ चांदनी नाथ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने माताओं के चरण धोकर सम्मान प्रकट किया। नन्हें बच्चों की कविताओं और भाषणों ने सबका मन मोहा। रिंकू की- मां का संघर्ष कविता ने सभी को भावुक कर दिया। माताओं के लिए रैंप वॉक, डांस व म्यूजिकल चेयर जैसे आयोजन हुए, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। संचालन अंजलि व रीना ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...