मधुबनी, फरवरी 21 -- हरलाखी,एक संवाददाता। केंद्र सरकार के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत मधुबनी उपविकास आयुक्त सुमन कुमार साह ने शनिवार को हरलाखी प्रखंड के विभिन्न गांवों का जायजा लिया। जहां सीओ रीना कुमारी, पीओ विरेन्द्र कुमार सिंह, आरओ पुष्पेंद्र कुमार व आवास पर्यवेक्षक हरेंद्र ठाकुर समेत अधिकारी मौजूद थे। प्रोग्राम के तहत डीडीसी सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रखंड कार्यालय उमगांव पहुंचे। जहां अधिकारियों ने उन्हें परंपरागत तरीके पाग दोपटा व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। तदुपरांत डीडीसी गंगौर पंचायत भवन पहुंचे। जहां स्थानीय मुखिया शिवचंद्र मिश्र व अन्य जनप्रतिनिधियों से गांव के संबंध में जानकारी ली। मुखिया ने बताया कि इस गांव में सीमावर्ती क्षेत्र में सड़क, कप्यूटर शिक्षा, व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। जिससे गांव के आमलोगों का...