मोतिहारी, जनवरी 21 -- मोतिहारी,। पुलिस उप-महानिरीक्षक चम्पारण क्षेत्र बेतिया हरकिशोर राय ने पुलिस केंद्र बेतिया सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें डीएसपी व इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा बैठक में आगामी सरस्वती पूजा, कांडों के निष्पादन, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कांडों के प्रभार, विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया। डीआईजी हरकिशोर राय ने सरस्वती पूजा को लेकर उपद्रवियों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा वारंटियों के धर-पकड़ व सघन वाहन चेकिंग का निर्देश दिया। इसके साथ ही जबरन चंदा वसूली करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, डीजे व अश्लीलता फैलानेवाले ऑर्केस्ट्रा/ कार्यक्रम/गानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार को मनाने के लिए उपाय करने का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.