नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली, का. सं.। शाहीन बाग पुलिस ने एक साल से फरार घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी खानपुर स्कूल रोड निवासी 26 वर्षीय अर्जुन त्रिपाठी सरिता विहार थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित था। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी को साकेत जिला अदालत द्वारा 15 जनवरी 2024 को भगोड़ा घोषित किया गया था। शाहीन बाग पुलिस को छह अक्तूबर को आरोपी के साकेत कोर्ट पार्किंग के पास होने की सूचना मिली। इस पर उसे दबोच लिया गया। अर्जुन पर चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट के तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...