फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर सात दर्जन से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एनबीडब्ल्यू तथा वांछित अभियुक्त शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस की टीमें वांछितों की तलाश में दबिश देती रही। इससे गांवों में भी अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 89 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसमें 83 एनबीडब्ल्यू वारंटी एवं छह वांछित पकड़े। अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने सात, दक्षिण ने चार, रामगढ़ ने पांच, रसूलपुर ने तीन, टूंडला ने पांच, पचोखरा ने दो, रजावली ने पांच, नारखी थाना पुलिस ने चार, नगला सिंघी पुलिस ने दो, सिरसागंज पुलिस ने पांच, थाना अरांव पुलिस ने चार, थाना नगला खंगर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.