फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- जिले में पुलिस वांछितों की धड़पकड़ के लिए अभियान चला रही है। इसके लिए पुलिस द्वारा वांछितों की निगरानी की जा रही है तो उनके घर पर दबिश दी जा रही है। शनिवार देर रात तक चले अभियान में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एनबीडब्ल्यू वांरटी के साथ में एक वांछित भी है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात रात 12 से सुबह पांच बजे तक धर पकड़ अभियान चलाया। वांछितों की तलाश में गांवों में दबिश दी। दबिश के दौरान गांवों में अफरा-तफरी मच गई। वांछितों के घर में पुलिस को देख भगदड़ जैसी हालात रही। पुलिस ने अभियान के दौरान 82 एनबीडब्ल्यू वारंटी एवं एक वाँछित पकड़े। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों न्यायालय के समक्ष पेश कर उन्हें जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.