नई दिल्ली, जून 19 -- ईरान और इजरायल युद्ध को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप को सलाह दी है। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से पश्चिम एशिया में चल रहे इस संघर्ष को कम करने का आग्रह करते हुए कहा है कि अगर यह ऐसा ही चलता रहा तो यह हिंसा क्षेत्रीय संकट को बढ़ा सकती है, जिससे लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को लेकर की ट्रंप को सचेत रहने की सलाह दी है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन ने नेतन्याहू की आलोचना करते हुए उन पर आरोप लगाया कि वह केवल अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए ईरान के साथ तनाव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ट्रंप को संबोधित करते हुए कहा, "नेतन्याहू लंबे समय से ईरान से लड़ना चाहते हैं क्योंकि इस तरह युद्ध के सहारे वह अपने पद पर लंबे समय तक बने रह सकते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.