नई दिल्ली, फरवरी 12 -- आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उस दावे को झूठा बताया है, जिसमें उन्होंने जेफरी एपस्टीन से प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात करने की बात कही थी। इस बारे में केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाते हुए AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी ने एपस्टीन से डेलिगेशन के साथ नहीं, बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता के तौर पर अकेले कई बार मुलाकात की थी। ढांडा ने दावा किया कि पुरी हर वक्त एपस्टीन से मिलने को बेताब रहते थे। जब भी वहां से बुलाता था, वह मिलने पहुंच जाते थे। AAP नेता ने कहा कि दोनों के बीच हुई इन मुलाकातों से साफ है कि वे एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। साथ ही इस मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए AAP नेता ने पूछा कि क्या एपस्टीन की सलाह पर कराए गए काम के बदले ही मोदी ज...