नई दिल्ली, जून 8 -- Shubhanshu Shukla: भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आगामी 10 जून को अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बनने की तैयारी में हैं। इसी बीच उन्हें पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारतीय यानी रिटायर विंग कमांडर राकेश शर्मा ने खास संदेश दिया है। शर्मा ने कहा कि मैं उसकी यात्रा के लिए उसे शुभकामनाएं दूंगा और कहूंगा कि वहां वह जो कुछ भी देखे उसके लिए तैयार रहे। एनडीटीवी से बात करते हुए भारत के पहले अंतरिक्ष यात्रा राकेश शर्मा ने कहा,"मैं शुभांशु को शुभकामनाएं देता हू्ं, उन्हें अंतरिक्ष में लेंडिंग करने की शुभकामनाएं और आप जो कुछ भी देखने जा रहे हैं, उसके लिए तैयार रहें.. मैं यही बताने जा रहा हूं कि जब आप अंतरिक्ष से वापस आते हैं तो एक बदले हुए व्यक्ति के रूप में आते हैं। जब आप वहां से वापस आते हैं तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.