मुजफ्फर नगर, मई 28 -- मुजफ्फरनगर। वहलना चौक पर टेंपो ट्रैवलर व गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैवलर में सवार चालक समेत 11 यात्री घायल हो गए। छह घायलों को पुलिस ने बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जबकि पांच को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल प्राथमिक उपचार के बाद वापस राजस्थान लौट गए। सभी तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार के लिए जा रहे थे। सोमवार को राजस्थान से 12 से अधिक लोग टेंपो ट्रैवलर से तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान वहलना कट के पास गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से ट्रैवलर की भिड़ंत हो गई। ट्रैवलर में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल व बेगरापुर मेडिकल कालेज में भिजवाया। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.