कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ मंगलवार को बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में किया गया। 10 दिवसीय प्रदर्शनी 18 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में खादी, ग्रामोद्योग एवं माटीकला से जुड़े कुल 105 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें स्वयं सहायता समूहों, जिला उद्योग केन्द्र तथा विभिन्न राज्यों के उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। उन्होंने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि एक विचार और आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाएं युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.