रांची, सितम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा की ओर से वस्तु और सेवा कर में किए गए हालिया संशोधनों का पूरा श्रेय लेने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इन बदलावों को नाकाफी बताते हुए तर्क दिया है कि ये सुधार जनता को हुए महत्वपूर्ण संकट का सिर्फ एक सतही समाधान है। राज्यों की विस्तारित मुआवजे की मांग जैसे प्रमुख मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कई स्लैबों वाली एक जटिल कर प्रणाली थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले आठ वर्षों में जीएसटी के माध्यम से 55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की भारी राशि एकत्र की है। देश की जनता भोजन और चिकित्सा आपूर्ति जैसी आवश्यक वस्तुओं पर लगाए गए जीएसटी को नहीं भूलेगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.