फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- कायमगंज, संवाददाता उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखा, कायमगंज के बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए काला दिवस मनाया। गुरुवार को बैंक परिसर में जुटे बैंक कर्मियों ने कहा कि सरकार का यह निर्णय उनकी वेतन संरचना पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। बैंक कर्मियों का कहना है कि यह फैसला 1975 से चली आ रही वेतन संरचना के खिलाफ है। उनका आरोप है कि अनवरत बिजनेस को वसूली दर के आधार पर वेतन जोड़ना उनके अधिकारों का हनन है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी वर्षों की मेहनत और अधिकारों की अनदेखी करते हुए लिया गया यह निर्णय न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि उनके भविष्य को भी असुरक्षित बनाता है। प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने सरकार से इस निर्णय को शीघ्र वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.