लखनऊ, जनवरी 4 -- परिवहन विभाग के अफसरों का वसूली का खेल उजागर होने के बाद अब कई और अधिकारी-कर्मचारी भी जांच के दायरे में आएंगे। विभागीय कार्रवाई शुरू होते ही इसको लेकर हड़कम्प मच गया है। इस खुलासे के बाद लखनऊ, फतेहपुर और रायबरेली के एआरटीओ प्रवर्तन निलम्बित कर दिए गए थे। दावा किया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दायरे में पहले तैनात रहे अफसरों को भी जांच के दायरे में लाया जा सकता है। एसटीएफ ने लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, फतेहपुर समेत कई जिलों में चल रहे वाहन वसूली रैकेट का पर्दाफाश किया था। इसके बाद जांच में फंसे अफसरों के खिलाफ संबंधित जिलों में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। परिवहन मंत्री ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई को कहा था। इसके बाद ही तीन जिलों के एआरटीओ को निलम्बित कर दिया गया था। इस निलम्बन के साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.