जमशेदपुर, मार्च 22 -- शहर में जल्द ही अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण होने जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ट्रैफिक की समस्या कम होगी। बस अड्डा निर्माण के लिए मानगो नगर निगम क्षेत्र में वसुंधरा स्टेट के पास नेशनल हाईवे के समीप स्थल का निरीक्षण किया गया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने किया, जिनके साथ उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार, अंचल अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त अरविंद प्रसाद अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि नगर विकास एवं आवास विभाग को 9.88 एकड़ भूमि अंतरराज्यीय बस अड्डा निर्माण के लिए दी गई है। यह बस अड्डा न केवल परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाएगा, बल्कि यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। अनुमंडल पदाधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.