मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे एमपीएल-2 के लीग मैच में अंबा वॉरियर्स और वसुंधरा सुपर किंग्स के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। वसुंधरा सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर तक चले संघर्ष के बाद एक विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत पर मैन ऑफ द मैच अभिषेक अहलावत को मिला। चौधरी चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट मुकाबले में टॉस जीतकर वसुंधरा सुपर किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, अंबा वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 133 रन बनाए। इसमें मोहम्मद अमान ने 30 रन की अहम पारी खेली। तरुण चौधरी ने 23 रन का योगदान दिया। समीर चौधरी ने 29 रन बनाए। वसुंधरा की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अभिषेक अहलावत ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। ऋतिक वत्स ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट ...