नई दिल्ली, मई 16 -- रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम नए कप्तान की तलाश में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि भारत के कुछ पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि गिल को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी मिलने से उन पर दबाव बढ़ेगा और इसी वजह से पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह को कैप्टेंसी मिलनी चाहिए, जिससे गिल को उनकी देखरेख में सीखने का मौका मिल जाए। रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने 2013 से 2025 तक भारतीय टेस्ट टीम का प्रतिनिधित्व किया। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ दिन में हो सकता है। लेकिन चयनकर्ताओं के लिए कप्तान और उपकप्तान चुनने की बड़ी चुनौती है। शुभमन गिल, जसप्रीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.