हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। माघ की शुक्ल पक्ष की वसंत पंचमी पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में 35 बालकों (वटुकों) का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार विधि-विधान से हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंचांग पूजन से हुई, उसके बाद गृह्याग, चूड़ाकर्म, कर्णभेद संस्कार, शिक्षा-दीक्षा और भिक्षाटन की परंपरा का निर्वहन किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ.नवीन चंद्र बेलवाल, प्राचार्य मनोज पांडे ने बताया की वसंत पंचमी हिंदू धर्म में मां सरस्वती की पूजा, ज्ञान-विद्या के आरंभ और वसंत ऋतु के आगमन का प्रमुख प्रतीक है। इस दिन नई शुरुआत, शिक्षा, कला, संगीत और साहित्य को समर्पित उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाता है। हेमंत पंत, दिनेश चंद्र जोशी, हर्ष उप्रेती,भुवन मेलकानी,दीप जोशी,मोहित जोशी,कृष्ण पांडे, जानकी त्रिपाठी, केसी बेलवाल आदि मौजूद रहे। इनरव्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.