विकासनगर, फरवरी 2 -- सेलाकुई, संवाददाता। औद्योगिक नगरी सेलाकुई में वसंत पंचमी के लिए खरीदारी करने उमड़े लोगों और मंदिरों की ओर जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रविवार सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे तक पूरे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। जाम कॉलोनियों तक पहुंच गया, इसके चलते कॉलोनियों के बाशिंदों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी आपबीती बताते दिखे। सेलाकुई में हर दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी आप बीती बता रहे हैं। औद्योगिक नगरी होने के बावजूद यहां यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। रविवार सुबह वसंत पंचमी की खरीदारी करने और मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.