गंगापार, जनवरी 23 -- वसंत पंचमी का पर्व उल्लास व श्रद्धा भक्ति के साथ पंरपरागत ढंग से मनाया गया, इस अवसर पर जहां क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों पर स्नान दान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, वहीं मंदिरों में पूजा पाठ व भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिरसा गंगा घाट व पकरी सेवार गंगाघाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान को पहुंचे, सुबह छह बजे स्नान के लिए भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। दस बजे के लगभग जैसे ही धूप खिली, भारी संख्या में लोग पहुंच गए। भीड़ अधिक होने से सिरसा कस्बे में कई बार जाम लगा, वहां मौजूद आसपास के लोगों ने किसी तरह भीड़ को इधर-उधर कर रास्ता खाली करवाया। इस दौरान सुरक्षा के तौर पर पुलिस मौजूद रही। सिरसा गंगाघाट पर स्नान करने पहुंच धरावल गांव के सत्यम शिवम तिवारी ने बताया कि सिरसा गंगाघाट पर कीचड़ अधिक होने व जल का बहाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.