मोतिहारी, जनवरी 20 -- मोतिहारी,मोतिहारी संवाददाता। वसंत पंचमी को लेकर गांव से लेकर शहर तक तैयारियां जोरों पर चल रही है। आगामी 23 जनवरी को वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा मनायी जायेगी । नगर के ज्ञानबाबू चौक, हेनरी बाजार चौक,बलुआ व ,बरियारपुर सहित अन्य स्थानों पर सरस्वती की प्रतिमाएं आकार लेने लगी हैं। मिट्टी में आस्था के रंग घुलने लगे हैं। मूर्तिकार पूरी तल्लीनता के साथ सरस्वती माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कोई पारंपरिक शैली में माता की प्रतिमा गढ़ रहा है, तो कोई आधुनिक कलात्मक रूप देकर श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। मिट्टी से बनी इन प्रतिमाओं में माता सरस्वती को वीणा धारण किए, हंस पर विराजमान स्वरूप में उकेरा जा रहा है। बेहतर और अधिक आकर्षक प्रतिमा तैयार करने के लिए मूर्तिकार सांचे में ढालकर कलात्मक कार...